राँची में भारत-दक्षिण अफ्रीका तीसरा टेस्ट कल से

टीम इंडिया रांची टेस्ट जीतकर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहली बार 3-0 से सीरीज जीतना चाहेगी


 


भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच शनिवार से रांची में खेला जाएगा। इस मैच को जीतकर भारतीय टीम चौथी बार 3-0 टेस्ट सीरीज जीतना चाहेगी। भारत ने सीरीज के पहले तिरुवनंतपुरम टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को 203 रन और दूसरे पुणे टेस्ट में पारी और 137 रन से हराया था। टीम इंडिया रांची टेस्ट जीतकर दक्षिण अफ्रीका को पहली बार 3-0 से सीरीज हराना चाहेगी।


भारत ने आखिरी बार जुलाई 2017 में श्रीलंका के खिलाफ 3-0 से टेस्ट सीरीज जीती थी। भारतीय टीम ने पहली बार इंग्लैंड को जनवरी 1993 में अपनी जमीन पर 3-0 से क्लीन स्वीप किया था।


 


रांची में खेले गए एकमात्र टेस्ट में पुजारा का दोहरा शतक
भारतीय टीम ने रांची के जेएससीए अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में एकमात्र टेस्ट खेला है। यह मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मार्च 2017 में खेला, जो ड्रॉ रहा था। मैच में भारत ने चेतेश्वर पुजारा के दोहरे शतक (202) और ऋद्धिमान साहा की शतकीय पारी (117) की बदौलत 603 रन का विशाल स्कोर बनाकर पारी घोषित की थी। इस लिहाज से पुजारा और साहा की दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अहम भूमिका रहेगी।